Roadways Recruitment: महिलाओं की रोडवेज में निकली भर्ती, अगर नौकरी पाना है तो इस जगह पहुंच जाएं

SHARE:

रोडवेज भर्ती

Roadways Recruitment: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। निगम ने अनुबंध के आधार पर महिलाओं को परिचालक (कंडक्टर) पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनएसएस, एनसीसी कैडेट, और स्काउट-गाइड से जुड़ी महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें 5% आरक्षण भी मिलेगा।

8 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 8 अप्रैल को सेटेलाइट बस अड्डे स्थित क्षेत्रीय कार्यशाला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान इच्छुक महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे और चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आउटसोर्सिंग के जरिए होगी भर्ती
परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) दीपक चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही है। यह प्रक्रिया पहले जनवरी-फरवरी में शुरू होनी थी, लेकिन कुंभ मेले के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब शासन से दोबारा अनुमति मिलने के बाद प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया गया है।

महिलाओं को मिलेगा रोज़गार और सम्मान
इस कदम से जहां एक ओर महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर वे समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई मिसाल कायम करेंगी। सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें- एक दूसरे के प्यार में दो बहनें हुईं पागल, पति-पत्नी की तरह बिताईं रातें, अब हो गया तगड़ा कांड

Bareilly Post
Author: Bareilly Post

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!