फौजी की पत्नी से गन्ने के खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास,विरोध पर चाकू मारकर किया घायल

SHARE:

बरेली। सीमा पर तैनात एक फौजी की पत्नी के साथ कुछ दबंगों ने उसे समय दुष्कर्म की कोशिश की जब वह खेत से आ रही थी। उसे गन्ने के खेत में खींचकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध पर उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। इस मामले में महिला की तरफ से चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के रहने वाली महिला के अनुसार उनके पति भारतीय सेना में है और इस समय जम्मू कश्मीर के पहलगाम में तैनात है । रमेश पुत्र नन्कू, रामवीर पुत्र रामस्वरूप, अतुल पुत्र मुकेश, और ललित पुत्र भोले ने उस पर गलत नजर रखते हैं। यह घटना 4 जून 2025 को सुबह करीब 10 बजे गांव में गन्ने के खेत के पास हुई।

महिला के अनुसार, वह अपनी गन्ने की फसल देखने जा रही थीं, जब उक्त चारों ने पहले से घात लगाकर उन्हें गन्ने के खेत में खींचने की कोशिश की और बलात्कार की नीयत से हमला किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों और उनकी चचिया सास ने उन्हें बचाया। इस दौरान रमेश ने चाकू या छुरी जैसे तेज हथियार से महिला की बाईं कोख पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और आठ टांके लगे। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उनकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं की गई। उन्होंने अपने ससुर, जो फरीदपुर थाने में होमगार्ड हैं, को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भी प्रारंभिक रूप से उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 9 जून 2025 को महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली को प्रार्थना पत्र सौंपकर FIR दर्ज करने की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रकरण एनसीआरबी के तहत दर्ज किया गया है, और उपनिरीक्षक रैंक के जांच अधिकारी को जांच सौंपी गई है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!