बरेली कॉलेज की नकल मुक्त परीक्षा का दावा फेल, एलएलबी में निरीक्षक नकल कराते रंगे हाथों पकड़ा 

SHARE:

बरेली। बरेली कॉलेज बरेली की विधि (एलएलबी) परीक्षाएं भले ही “नकल विहीन” कराए जाने के दावे के साथ शुरू हुई हों, लेकिन बुधवार को इस दावे की असलियत उस समय सामने आ गई जब बाहरी कक्ष निरीक्षक खुद छात्रों को नकल कराते रंगे हाथों पकड़े गए। यह घटनाक्रम कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर गया है।

नकल कराते पकड़े गए बाहरी निरीक्षक, प्राचार्य ने लगाई फटकार

जानकारी के अनुसार, एलएलबी की परीक्षा के दौरान बाहरी कक्ष निरीक्षक विनीत गोयल और उनके दो-तीन साथी पुरुष निरीक्षक तथा एक-दो महिला निरीक्षक नकल प्रकरण में संलिप्त पाए गए। छात्रों की शिकायत पर जब इस विषय की जानकारी कॉलेज प्राचार्य को मिली तो उन्होंने तत्काल संबंधित निरीक्षकों को अपने कक्ष में बुलाकर कड़ी फटकार लगाई।

पुराना रिकॉर्ड, फिर भी मिली ड्यूटी!

चौंकाने वाली बात यह है कि विनीत गोयल को पिछले वर्षों में भी नकल के आरोप में ड्यूटी से हटाया जा चुका है। बावजूद इसके हर बार उन्हें फिर से कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्या कॉलेज प्रशासन या परीक्षा नियामक अधिकारी जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं?

प्रश्न यह है कि जब पहले भी नकल में लिप्त पकड़े गए निरीक्षक को दोबारा ड्यूटी पर लगा दिया जाता है, तो क्या यह महज लापरवाही है या किसी अंदरूनी गठजोड़ की कहानी?

बरेली कॉलेज प्रशासन को अब इस पूरे मामले में पारदर्शिता के साथ सख्त कार्रवाई करनी होगी, ताकि छात्रों का विश्वास बहाल हो सके।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!