किला चावल मंडी में बंदरों की रहस्यमयी मौतें: तीन दिन में 12 शव, दहशत और साजिश की आशंका… FIR दर्ज

SHARE:

बरेली। शहर के किला क्षेत्र स्थित चावल मंडी में बंदरों की रहस्यमयी मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन एक और बंदर मृत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदर का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रिपोर्ट में शरीर पर पंजों के निशान मिलने से आपसी झड़प की आशंका जताई जा रही है।

तीन दिन में 12 बंदर मरे, लोग दहशत में
किला चावल मंडी में सोमवार को एक साथ 5 बंदर मृत मिले थे। मंगलवार को भी 6 और बंदरों की जान चली गई। बुधवार को एक बंदर की मौत और हो गई। तीन दिनों में कुल 12 बंदर मरे मिल चुके हैं, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं। नागरिकों ने आशंका जताई कि किसी जहरीले पदार्थ या जानबूझकर की गई हरकत से यह घटनाएं हो रही हैं।

पोस्टमार्टम में झगड़े के संकेत
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी वर्मा के मुताबिक, मृत बंदर के शरीर में अंदरूनी चोट और पंजों के निशान मिले हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि बंदरों के झुंडों में आपसी संघर्ष हो सकता है। ऐसी स्थिति में और भी घायल बंदर सामने आ सकते हैं।

पुलिस जांच में जुटी, FIR दर्ज
पुलिस ने मंगलवार रात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोग लगातार बंदरों की मौत को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

महापौर ने दी सख्त चेतावनी
बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि बंदरों की रहस्यमयी मौत बेहद गंभीर मामला है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि इस घटना की हर पहलू से गहन जांच की जाए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!