पाकिस्तानी नागरिक बनी सहायक अध्यापक, जाली प्रमाण पत्र से पाई थी नौकरी…शुमायला खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बर्खास्तगी के बाद से फरार, डीएम ने भेजी रिपोर्ट

SHARE:

pakistani nagrik sumaila khan

बरेली। पाकिस्तानी नागरिक फुरकाना उर्फ शुमायला खान ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय निवासी बनकर बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद हासिल कर लिया था। मामला उजागर होने के बाद जांच में शुमायला को दोषी पाया गया है। डीएम बरेली अविनाश सिंह ने अब इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा परिषद को भेज दी है और उनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

शुमायला रामपुर के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में अपनी मां माहिरा अख्तर के साथ रहती थी। माहिरा की पहली शादी पाकिस्तान में हुई थी, जहां शुमायला का जन्म हुआ। पति से विवाद के बाद वह भारत लौट आई और दूसरी शादी कर ली। शुमायला ने तथ्यों को छिपाकर 2012 में निवास प्रमाण पत्र बनवाया और फिर सहायक अध्यापक पद के लिए आवेदन किया।

पुलिस वेरिफिकेशन नहीं, निवास प्रमाण पत्र बना ‘पासपोर्ट’
शुमायला ने नागरिकता संबंधी कोई प्रमाण नहीं दिया, लेकिन फिर भी उसे माधौपुर विद्यालय (फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक, बरेली) में नियुक्त कर दिया गया। उस समय विभाग ने सिर्फ शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया, जबकि निवास प्रमाण पत्र का सत्यापन नहीं हुआ।

जांच में हुआ खुलासा, रिपोर्ट भेजी गई शिक्षा परिषद को
शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री और एसडीएम सदर प्रमोद कुमार की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। जांच में शुमायला को दोषी पाया गया कि उसने अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छिपाई और नौकरी प्राप्त की।

रामपुर के एसडीएम सदर ने 10 जनवरी 2023 को उसका निवास प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया। इसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर फतेहगंज पश्चिमी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। तब से शुमायला फरार है।

 अब आगे क्या?

बेसिक शिक्षा परिषद को कार्रवाई हेतु रिपोर्ट भेजी गई

शुमायला की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

विभागीय लापरवाही पर भी हो सकती है कार्यवाही

डीएम बरेली अविनाश सिंह ने कहा: “शुमायला ने तथ्य छिपाकर नौकरी प्राप्त की। कमेटी की रिपोर्ट शिक्षा परिषद को भेज दी गई है, आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।”

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!