बरेली। सोशल मीडिया की ताकत क्या है, इसे बरेली जोन पुलिस ने “परवाह (CARE)” अभियान के जरिये साबित कर दिखाया है। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए इस डिजिटल जनजागरूकता अभियान ने एक करोड़ से अधिक लोगों तक प्रभावी संदेश पहुंचाया। सोमवार को जोन मुख्यालय बरेली में आयोजित सम्मान समारोह में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने सोशल मीडिया टीमों को सम्मानित करते हुए कहा कि अफवाहों और नकारात्मकता से लड़ने का सबसे बेहतर तरीका है – सच और सकारात्मकता को अभियान बनाकर फैलाना।
बदलाव की राह: “परवाह” बना पुलिस का सोशल मीडिया शस्त्र
समारोह में एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैल रही नकारात्मकता को जवाब देने के लिए हमें ऐसे सार्थक अभियानों को हथियार बनाना होगा। बरेली, रामपुर और ट्रैफिक पुलिस की सोशल मीडिया टीमों ने इस दिशा में अभूतपूर्व काम किया।
उन्होंने कहा, “जब लोग अफवाहों से भ्रमित हों, तो हमें सही सूचना और रचनात्मकता से उस भ्रम को तोड़ना होगा। ‘परवाह’ ने यही किया है।”
सम्मान समारोह
प्रथम पुरस्कार – जनपद रामपुर (शील्ड + प्रमाण पत्र + नकद पुरस्कार)
द्वितीय पुरस्कार – जनपद बरेली
तृतीय पुरस्कार – बरेली ट्रैफिक पुलिस
प्रोत्साहन पुरस्कार – बदायूं, मुरादाबाद, ट्रैफिक पुलिस मुरादाबाद
विशेष सराहना पुरस्कार – बरेली परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र, बरेली जोन
कुल 65 पुलिसकर्मियों को एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने किया सम्मानित।
सोशल मीडिया की ताकत: क्रिएटिव्स और स्लोगन ने मचाया धमाल
बरेली सोशल मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि भैंसे पर सीट बेल्ट लगाए यमराज का क्रिएटिव और “करवा चौथ आ रही है, हेलमेट लगाएं नहीं तो छिन जाएगा सुहाग” जैसे स्लोगन ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा।
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि उनकी टीम ने फेसबुक पर सबसे अधिक एंगेजमेंट प्राप्त किया।एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने जोर दिया कि “इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी ऐसे अभियानों को तेज किया जाना चाहिए।”
कैसे बनी रणनीति? – फील्ड और डिजिटल की दोहरी मार
वॉट्सऐप ग्रुप और नोडल अफसरों की नियुक्ति से शुरू हुआ अभियान
स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और खेल मैदान में जाकर प्रत्यक्ष जनसंपर्क
युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से किया गया टारगेट
आकर्षक स्लोगन, शॉर्ट वीडियो और वायरल क्रिएटिव्स से बनाया गया कनेक्शन
“परवाह” की 7 बड़ी उपलब्धियां
1 करोड़+ लोगों तक पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश
65 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
3 शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जनपद – रामपुर, बरेली, ट्रैफिक पुलिस
100+ डिजिटल क्रिएटिव्स और स्लोगन वायरल
दर्जनों स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर आयोजन
फेसबुक-इंस्टा सबसे ज्यादा व्यूज और शेयर
अफवाहों को जवाब पॉजिटिव नैरेटिव से
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




