CRPF जवान के मकान में ताला तोड़कर चोरी, भाभी समेत परिवार के लोगों पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी का आरोप

SHARE:

बरेली। जिले के कैंट थाना क्षेत्र से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां CRPF में सेवारत एक जवान के घर का ताला तोड़कर न केवल चोरी की गई, बल्कि उसके ही रिश्तेदारों ने मकान पर कब्जा जमाने की कोशिश भी की। जवान ने अपनी सगी भाभी और अन्य परिजनों पर चोरी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

दिल्ली से लौटे तो टूटा मिला ताला, गायब था कीमती सामान

मूल रूप से ग्राम कांधरपुर, मोहल्ला बरकलीगंज, थाना कैंट के निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र बाबूराम शर्मा वर्तमान में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 जून 2025 की शाम करीब 7 बजे जब वे अपने घर लौटे, तो देखा कि मकान के उनके हिस्से का ताला टूटा हुआ है और कमरे से 300 ग्राम चांदी की पाजेब, एक सोने की अंगूठी और अन्य सामान गायब था।

भाभी पर गंभीर आरोप, बुलाए गए अन्य लोग, मारपीट और धमकी

ब्रजेश ने जब मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाली अपनी सगी भाभी पूनम शर्मा पत्नी राजेश कुमार से इस बारे में पूछा, तो वह गाली-गलौज करने लगी और खुद ताला तोड़ने की बात स्वीकार कर उल्टा धमकाने लगी। इसी दौरान पूनम ने राकेश पुत्र बाबूराम शर्मा, और उसके तीन बेटे शातुन कुमार, रितिक व देव कुमार को बुला लिया।

आरोप है कि इन सभी ने मिलकर गाली-गलौज, हाथापाई की और कहा, “आज तो सामान हटा दिया है, अब मकान पर कब्जा कर लिया है। ज्यादा बोला तो तुझे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे और जान से भी हाथ धो बैठेगा।”

CRPF जवान ने की सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग

ब्रजेश कुमार ने थाना कैंट में दिए प्रार्थना पत्र में आरोपियों के खिलाफ IPC की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह न केवल चोरी और कब्जा करने का मामला है, बल्कि उनकी जान को भी खतरा है। पुलिस ने मामले में

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!