“आ गई मौत” महिला को मारने वाली बाघिन फिर गांव में घूमती दिखी, बाग से निकली तो हड़कंप मच गया

SHARE:

ग्रामीणों ने कहा – बाघिन नहीं, ये चलती-फिरती मौत है… खेत छोड़कर भागे किसान, वन विभाग पर भड़के लोग

पीलीभीत। जिस बाघिन ने कुछ दिन पहले एक महिला को मौत के घाट उतारा था, वही आदमखोर बृहस्पतिवार सुबह इंडिया गांव के पास फिर दिखाई दी। किसान निजामुद्दीन के आम के बाग में उसकी मौजूदगी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और पूरा गांव दहशत में आ गया। लोग अपने घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दुबक गए। कई किसान खेतों से भाग खड़े हुए।

‘ड्रामा’ नहीं ‘डर की दस्तक’, मौके पर मचा कोहराम

सुबह करीब सात बजे एक किसान ने बाघिन को बाग में चहलकदमी करते देखा। चीखते हुए उसने गांववालों को अलर्ट किया। पलभर में सैकड़ों की भीड़ जुट गई और हड़कंप मच गया। “फिर आई मौत… भागो!” जैसी आवाज़ें गूंजने लगीं। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि वन विभाग की टीमों और पुलिस को पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा।

वन विभाग बेबस, ग्रामीण गुस्से में

वन अधिकारियों का दावा है कि बाघिन की “लोकेशन ट्रेस” कर ली गई है और उसे पकड़ने की घेराबंदी की जा रही है। लेकिन गांव वालों का आरोप है कि ये घेराबंदी सिर्फ कागज़ों में हो रही है। ग्रामीणों ने साफ कहा, “अगर इसी तरह विभाग सोता रहा, तो अगली लाश किसी बच्चे की भी हो सकती है।”

तीन दिन पहले भी आई थी, लेकिन छोड़ दी गई!

ग्रामीणों ने बताया कि बाघिन तीन दिन पहले भी डंडिया गांव के पास देखी गई थी, लेकिन विभाग ने उस वक्त सिर्फ दौरा करके इतिश्री कर ली। आज फिर वह बाघिन आबादी के नजदीक पहुंच गई है। सवाल उठता है कि जब सब कुछ पहले से पता था, तो उसे रोका क्यों नहीं गया?

डीएफओ बोले – हर कीमत पर पकड़ेंगे

डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि टीम अलर्ट है और हर हाल में बाघिन को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और बाग की ओर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। ग्रामीणों की मांग:“हमें बाघिन नहीं, सुरक्षा चाहिए… वन विभाग की लापरवाही और इंतजार न करें अगली जान की!”

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!