लाखों की धोखाधड़ी, अब धमकी पर उतरे कारोबारी…2020 और 2021 में ली थी 15 लाख की रकम जाने पूरा मामला

SHARE:

a i

बरेली महानगर में एक कारोबारी से लाखों की रकम उधार लेने के बाद रकम न लौटाने वाले आरोपियों ने अब धमकी और गाली-गलौज का रास्ता अख्तियार कर लिया है। कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, लेकिन आरोपियों की तरफ से केस वापस लेने को लेकर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

संजय नगर, बारादरी निवासी नेत्रपाल पुत्र लेखराज, जो अरविंद ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर हैं, ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में 10 लाख रुपए और वर्ष 2021 में 5 लाख रुपए कुल 15 लाख रुपए उन्होंने राजीव अग्रवाल, राहुल अग्रवाल और उनके पिता सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, निवासी महानगर बरेली, को दिए थे। यह लेन-देन व्यापारिक संबंधों के तहत किया गया था। नेत्रपाल के मुताबिक, रकम वापस न मिलने पर उन्होंने न्यायालय में वाद दायर कर दिया है।

प्रार्थी के अनुसार, दिनांक 23 जून 2025 को आरोपियों का कर्मचारी अवनीश कुमार संजय नगर स्थित उनकी दुकान पर आया और धमकाते हुए कहा कि न्यायालय में की गई कार्रवाई वापस ले लो, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। साथ ही उसे गालियां भी दी गईं। नेत्रपाल ने आरोप लगाया कि लगातार फोन पर भी गालियां और जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। नेत्रपाल ने थाना बारादरी में लिखित तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े:मांझे का कहर: स्कूटी सवार युवक की गर्दन कटी, हालत नाजुक

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!