मांझे का कहर: स्कूटी सवार युवक की गर्दन कटी, हालत नाजुक

SHARE:

बरेली। घातक मांझे ने एक और जिंदगी पर वार किया। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी 18 वर्षीय अभिषेक मौर्य की गर्दन रविवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से कट गई। युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 कैसे हुआ हादसा?

अभिषेक पुत्र मूलचंद मौर्य स्कूटी से नगर निगम मंडी से सब्जी खरीदकर श्यामगंज ले जा रहा था। जैसे ही वह कुछ दूर पहुँचा, अचानक एक पतंग के मांझे ने उसकी गर्दन को लपेट लिया। मांझा इतनी तेजी से गर्दन में फंसा कि उसकी त्वचा गहरे तक कट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया।

सब्जी विक्रेता है पीड़ित युवक

अभिषेक पेशे से सब्जी विक्रेता है और रोजाना की तरह श्यामगंज में सब्जी बेचने निकला था। उसे नहीं पता था कि मांझे का एक मामूली सा धागा उसकी जिंदगी को मौत के मुहाने पर ले आएगा।

 चाइनीज मांझे पर रोक के बावजूद बिक्री जारी!

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि

“सरकार ने चाइनीज मांझे को प्रतिबंधित किया है, फिर भी बाजार में खुलेआम बिक रहा है।

प्रशासन की लापरवाही से अब जान पर बन आती है।”

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!