बदायूं में पेड़ से लटके मिले युवक और किशोरी के शव…सुसाइड या हत्या? पुलिस जांच में उलझी गुत्थी

SHARE:

बदायूं उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार सुबह एक खेत के पास पेड़ से युवक और नाबालिग किशोरी के शव लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा का है, जहां घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या व सुसाइड—दोनों एंगल से जांच कर रही है।

सुबह दिखा खौफनाक मंजर

ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह गांव के बाहरी हिस्से में खेत के पास एक पेड़ से 21 वर्षीय अर्जुन पुत्र ठकुरी का शव फंदे से लटका मिला। उसके ठीक बगल में एक नाबालिग किशोरी का शव भी रस्सी के फंदे से झूल रहा था। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

रात से लापता थी किशोरी

छानबीन में पता चला कि युवक और किशोरी के घर आमने-सामने हैं और दोनों एक-दूसरे को जानते थे। किशोरी रविवार देर रात करीब 12 बजे के बाद से लापता थी। परिजन उसे खोज रहे थे, लेकिन सुबह दोनों के शव मिलने की खबर से उनके घरों में कोहराम मच गया।

परिजनों में आरोप-प्रत्यारोप

घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, गांव में यह चर्चा भी है कि युवक और किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग था, जिसके चलते मामला सुसाइड का भी हो सकता है।

पुलिस की जांच जारी

घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने मौका मुआयना कर मृतकों के परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने कहा “शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच पड़ताल के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें: महिला का आरोप दबंगों ने मांगी 30 लाख की रंगदारी, धमकी की वीडियो भी बनाई

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!