दबंगों की गुंडई से त्रस्त अध्यापिका स्कूल आते-जाते कर रहे अश्लील हरकतें, जान से मारने की धमकी

SHARE:

सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे की पत्नी को लगातार कर रहे परेशान, आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज है छेड़छाड़ का मुकदमा

बरेली। थाना हाफिजगंज क्षेत्र में दबंगों की दबंगई से एक अध्यापिका का जीवन नरक बन गया है। प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका के साथ कुछ दबंग युवक लगातार छेड़छाड़ और गंदी हरकतें कर रहे हैं।

अध्यापिका के ससुर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय गोस्वामी, अर्पित गोस्वामी पुत्र पटे गिरी और अंशु पुत्र रमेश गिरी नामक युवक फोन व मैसेज पर गंदी-गंदी बातें करते हैं। यही नहीं, आरोपी स्कूल के सामने बैठकर अध्यापिका को अपशब्द कहते हैं और स्कूल में सरकारी कार्य में बाधा डालते हैं। परिजनों का कहना है कि इन आरोपियों पर पहले भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी खुलेआम धमकी देते हैं कि “पहले भी कानून कुछ नहीं बिगाड़ सका, अब भी हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता।” परिवार ने आशंका जताई है कि दबंगों की धमकियों से पीड़िता की जान को खतरा है।
सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी पुत्रवधू सुरक्षित रह सके और सरकारी कार्य सुचारू रूप से चल सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, और मामले की जांच में जुट गई है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!