बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की संखा नदी में मंगलवार दोपहर को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।
शव की पहचान के प्रयास तुरंत शुरू कर दिए गए, लेकिन अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह चार से पांच दिन पुराना है और संभवतः किसी अन्य स्थान से बहकर यहाँ आया है।
पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना कर मामले की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला की पहचान के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं, ताकि जल्द से जल्द मृतका की पहचान कर उसके परिजनों से संपर्क किया जा सके।
फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जिसमें हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




