फार्मेसी विभाग में मनाया गया 5वें राष्ट्रीय फ़ार्मा को-विजिलेंस सप्ताह

SHARE:

बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में 5वें राष्ट्रीय फ़ार्मा को-विजिलेंस सप्ताह के अवसर पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम व कार्यकारी निर्देशक पार्थ गौतम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की डॉ. नितिका मिश्रा रहीं, जिन्होंने करियर प्रोस्पेक्टस इन फार्मेसी एंड एक्सप्लोरिंग द जर्नी ऑफ ड्रग डिस्कवरी विषय पर छात्रों को संबोधित किया। डॉ. मिश्रा ने अपने व्याख्यान में फार्मेसी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों, अनुसंधान की संभावनाओं तथा दवा खोज की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को फार्मास्यूटिकल उद्योग में बदलते आयामों से परिचित कराया तथा फ़ार्मा को-विजिलेंस के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग द्वारा छात्रों के बीच नाट्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने औषधि सुरक्षा और रोगी परामर्श से जुड़े विषयों को मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया। यह प्रस्तुति न केवल शैक्षिक रही बल्कि छात्रों को जन-स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका को समझाने में सहायक सिद्ध हुई।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या ने 5वें राष्ट्रीय फार्मा को-विजिलेंस को संबोधित करते हुए कहा यह सप्ताह का आयोजन समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। यह अभियान हमें न केवल दवाओं के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग की दिशा में सजग करता है, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का अवसर भी प्रदान करता है। आज के समय में जब नई-नई दवाओं और उपचार पद्धतियों का विकास हो रहा है, तब यह आवश्यक है कि हम उनके दुष्प्रभावों और उपयोग से जुड़ी संभावित चुनौतियों पर भी उतनी ही गंभीरता से ध्यान दें। फार्मेसी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुरभि शर्मा ने छात्रों को संदेश दिया कि फार्मेसी केवल दवाओं के उत्पादन और वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोगियों की सुरक्षा और समाज की स्वास्थ्य सेवा से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ क्षेत्र है।

इस मौके पर विभाग के समस्त संकाय सदस्य डॉ. नीलांचल त्रिवेदी, सुश्री लिपि नोखई, डॉ. मोनिका चौहान, रवि गौतम, सुश्री मंजू, अंबर मिश्रा, रश्मि पाठक, अनुराग शर्मा, अर्चिता सक्सेना तथा स्वाति वर्मा समेत सभी छात्र उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संयोजक रीना ने किया।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!