नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का आरोपी पति गिरफ्तार, दहेज हत्या में चल रहा था फरार 

SHARE:

बरेली। थाना अलीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाफिसगंज जोगराज निवासी विनोद कश्यप को अलीगंज पुलिस ने आज सुबह तड़के मण्डोरा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। विनोद, अपनी पत्नी रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नामजद अभियुक्त है।

यह मामला 26 अगस्त 2025 को उस समय प्रकाश में आया था जब मृतका के पिता श्री हेतराम निवासी ग्राम खैरपुर खैराती मझरा मचौना थाना सहसवान, बदायूं ने थाना अलीगंज में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी रानी की दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर दी गई।

प्राथमिकी संख्या 251/2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 85/80(2) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला?
रानी की शादी जनवरी 2025 में विनोद से हुई थी। वादी के अनुसार, विवाह के बाद से ही रानी को दहेज की मांग को लेकर ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। 25 अगस्त को रानी का शव फांसी पर लटका पाया गया।

जांच अधिकारी के अनुसार:
इस गंभीर मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी आँवला महोदय द्वारा की जा रही है। वहीं पुलिस को आज सुबह एक मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त विनोद मण्डोरा तिराहे पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। इस पर थाना अलीगंज के उ0नि0 बलवीर सिंह व हे0का0 कमल सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को सुबह 07:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त का कबूलनामा:
पूछताछ के दौरान विनोद ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी रानी से शादी के बाद से ही घरेलू कलह चल रही थी। घटना वाले दिन वह घर पर नहीं था और तभी रानी ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, पीड़ित परिवार इसे सुनियोजित हत्या करार दे रहा है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!