बदायूं। नव-निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बिसौली कस्बे के दो युवा सर्राफा व्यापारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बीती देर रात हुआ, लेकिन जानकारी सुबह ग्रामीणों के मॉर्निंग वॉक के दौरान सामने आई।
घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जुलहपुरा-भमोरी के पास की है, जहां शुक्रवार देर रात एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार बिसौली नगर के दो व्यापारी बरेली से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
मृतकों की शिनाख्त स्पर्श गर्ग (30 वर्ष), निवासी मोहल्ला बुद्धि बाजार, और अंशुल गुप्ता, निवासी मोहल्ला कटरा के रूप में हुई है। दोनों सर्राफा व्यापारी बताए गए हैं, जो शुक्रवार रात बरेली से गंगा एक्सप्रेस-वे होते हुए बिसौली लौट रहे थे।
रात्रि के समय सड़क पर सन्नाटा होने की वजह से हादसे की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह तड़के जब ग्रामीण मॉर्निंग वॉक पर निकले, तो क्षतिग्रस्त कार और शवों को देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पुलिस को कार के आसपास चांदी के आभूषण और अन्य सामान बिखरा मिला, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना किस समय और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घरों में मातम पसरा है और पूरे बिसौली कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है। व्यापारिक समुदाय ने भी दोनों युवाओं की असमय मौत पर शोक जताया है।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




