बरेली। भैया दूज का त्योहार, जो भाई-बहन के स्नेह और खुशियों का प्रतीक माना जाता है, इस बार बरेली में कई परिवारों के लिए मातम बन गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों की तीन दर्दनाक घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। इनमें दो युवक, एक महिला और एक मासूम बच्चा शामिल है। त्योहार से लौटते समय इन हादसों ने परिवार में गम का सन्नाटा पसरा दिया।
मेरठ से लौटते वक्त हादसा-डेढ़साल पहले हुई थी रजत की शादी
थाना किला क्षेत्र के मलूकपुर निवासी 25 वर्षीय रजत साहू की मीरगंज फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रजत अपनी बहन के घर मेरठ में भाई दूज मनाने के बाद गुरुवार देर रात बाइक से लौट रहा था, तभी मीरगंज फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में रजत की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के िलए भेज दिया। रजत को जेब से मिले पहचान पत्रों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता दुर्गा प्रसाद साहू ने बताया कि डेढ़ साल पहले रजत की शादी हिमानी साहू से हुई थी और उसका दो माह का बेटा है। रजत एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और पूरे परिवार का सहारा था।
नई बाइक पर निकला अभिषेक, लौटकर आया लाश बनकर
थाना बारादरी क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी 18 वर्षीय अभिषेक सागर की भैया दूज के दिन सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, अभिषेक अपनी मां मुन्नी देवों को मेहतरपुर तेजसिंह गांव छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी फरीदपुर थाना क्षेत्र के कंजा मोड़ के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक दो भाईयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। दिवाली पर उसने नई बाइक खरीदी थी. जिससे घर में खुशी का माहौल था. लेकिन भैया दूज के दिन वही बाइक उसकी मौत का कारण बन गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मां मुन्नी देवी और पिता राजपाल सागर का रो-रो कर बुरा हाल है।
ट्रक की टक्कर से महिला और बच्चे की मौत, एक घाय
बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना नानकारी में भैया दूज से लौटते वक्त एक दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे को मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गाम प्रधान जीवन लाल के अनुसार 55 वोंय मुन्नी देवी 8 वर्षीय शिवम और कन्हैयालाल दामन तीनों या पीलीभीत से त्योहार मना कर लांट रहे थे। येकानिया अई के पास तेज रफ्तार ट्रकन उनकी बाइक का जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नी देवा और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कन्हैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भतों हैं।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।



