देव उठानी एकादशी पर गूंजे ‘हर-हर गंगे’ के जयकारे! अखिल भारत हिंदू महासभा ने रामगंगा घाट पर की भव्य महाआरती

SHARE:

बरेली। देव उठानी एकादशी के पावन अवसर पर रामगंगा घाट पर शुक्रवार की शाम अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से भव्य संध्या महा आरती और हवन का आयोजन किया गया। घाट पर चारों ओर दीपों की जगमगाहट, शंखनाद और भजनों की गूंज से ऐसा दिव्य वातावरण बना कि हर कोई भक्ति में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कथा व्यास हर्षित उपाध्याय , आचार्य विनीत , सोबरन दास जी, देवेंद्र पुजारी , आशीष पाठक, और पंडित रामप्रकाश उपाध्याय  ने वेद मित्रों के साथ मिलकर विधिवत हवन और महाआरती के साथ किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से मुकेश सागर, अरुण कुमार, नितेश सक्सेना, शिवम सक्सेना, विकास गंगवार, विकास गोस्वामी, प्रवीण कश्यप, अजय कार्तिक, छोटेलाल साहू, अरुण हर्ष वर्मा, नन्हे कश्यप, सूरत शर्मा, रंजीत सैनी आदि ने भाग लिया। घाट पर दीपों की रौशनी से गंगा जल चमक उठा। ‘हर हर गंगे, जय मां गंगे’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!