मोहम्मदपुर का नाम बदलवाने को ग्रामीणों ने उठाई आवाज़…मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कहा गांव में हिन्दू आबादी ज्यादा

SHARE:

बरेली। बहेड़ी तहसील के शेरगढ़ ब्लॉक स्थित ग्राम मोहम्मदपुर के ग्रामीणों ने गांव का नाम बदलने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हिन्दू वर्ग की आबादी अधिक है, ऐसे में गांव का नाम ‘मोहम्मदपुर’ उनकी धार्मिक भावनाओं के अनुरूप नहीं है।

गांव निवासी सुनील कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में पांच सौ से अधिक हिन्दू परिवार निवास कर रहे हैं। ऐसे में गांव का वर्तमान नाम बदलकर किसी उपयुक्त नाम से जाना जाना चाहिए।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का नाम सुनकर लोग अक्सर भिन्न धारणा बना लेते हैं, जिससे सामाजिक असहजता भी महसूस होती है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द गांव का नाम परिवर्तन प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।

गांव वालों का कहना है कि जिस तरह ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बाद नामों को लेकर बहस तेज हुई थी, उसी क्रम में अब वे भी अपने गांव का नाम बदलवाने की मांग सरकार से कर रहे हैं।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!