सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ी ट्रैक पर…पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बरेली जंक्शन पर हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

बरेली। देश की रफ्तार का नया प्रतीक बन चुकी वंदे भारत एक्सप्रेस अब सहारनपुर से लखनऊ के बीच भी दौड़ने लगी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। ट्रेन जब बरेली जंक्शन पहुंची, तो यहां उसका जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, और प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा,आदि जनप्रतिनिधियों ने प्लेटफार्म पर ट्रेन के आगमन पर हाथ हिलाकर यात्रियों का अभिनंदन किया।

 बरेली होकर गुजरी तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस

सहारनपुर-लखनऊ के बीच संचालित होने वाली 26503-04 वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए एक नई सौगात मानी जा रही है। बरेली होकर गुजरने वाली यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। ट्रेन का संचालन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन किया जाएगा।

आज से से ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो गया है। यात्रियों में ट्रेन को लेकर जबरदस्त उत्साह है, लेकिन ऑनलाइन टिकट बुकिंग और किराए की घोषणा में देरी से लोग असमंजस में हैं।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!