बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम बरेली पहुंचे तो शहर में सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम दिखे। मंडल के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए उन्होंने सर्किट हाउस में करीब पांच बजे अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक शुरू की। अफसरों को निर्देश देते हुए सीएम ने लंबित परियोजनाओं की प्रगति और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बारीकी से मंथन किया।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र अपूर्व के विवाह समारोह में शामिल होंगे। वह नवदंपत्ति को आशीर्वाद देंगे।
सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन चाक-चौबंद दिखा। पूरे शहर में हाई-अलर्ट जारी रहा और सुरक्षा में 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। सर्किट हाउस से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रूट पर भारी फोर्स लगाई गई है। ड्रोन से निगरानी और बम निरोधक दस्ते की चेकिंग भी दिनभर जारी रही।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




