*शेड्स ऑफ इंडिया मैगजीन द्वारा महान स्वतन्त्रता सेनानी समाज सुधारक आचार्य विनोवा भावे सम्मान समारोह आयोजित*

महान स्वतन्त्रा सेनानी, समाज सुधारक गांधीवादी नेता भारत रत्न सम्मान से सम्मानित आचार्य विनोवा भावे की स्मृति में विनोवा भावे सम्मान 2025 का इंडिया इस्लामिक सेंटर लोधी रोड मे सफलतापूर्वक आयोजन किया गया |

सामाजिक संस्था राज फाउंडेशन व फेमस मैगज़ीन शेड्स ऑफ़ इंडिया की ओर से इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में समाज की कई महान हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की २० राज्यों से आयी महिलाएं सम्मिलित हुई | इनके अलावा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, शिल्पी अरोड़ा, पूनम कालरा, डॉ. हरविंदर मानकर, चौधरी इंद्रपाल सिंह, सुभाष जिंदल, डॉ. अंजू भंडारी, रेखा वोहरा, सुनील सनी जैसी कई सामाजिक व उद्योग जगत की हस्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की |

सभी आये हुए गणमान्य अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी | इस मौके पर कल्याण ट्रस्ट के बच्चो द्वारा गणेश वंदना पर सुन्दर नृत्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया | तो वही सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत राज फाउंडेशन की अध्यक्षा सोनिया राणा व शेड्स ऑफ़ इंडिया की डायरेक्टर सविता अरोड़ा, राखी तंवर, एवम उनकी कोर टीम की सदस्या ईशा सक्सेना व प्राची त्रिपाठी द्वारा किया गया | इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से समाज का नेतृत्व कर रहे महारथियों को विनोवा भावे सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया | जिनमे दीपक मित्तल, डॉ. वी के सक्सेना, विश्व नारायण, संतोष त्रिपाठी, राजिंदर पाल, इंद्रजीत कौर, दिव्या सिंह, गुरमीत सिंह आनंद, मानवाधिकार महिला संस्था के अध्यक्ष दविंद्र सिंह,जैसी कई शख्सियत को सम्मानित किया गया |

इस मौके पर राज फाउंडेशन के बच्चों द्वारा भी नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया | तो वही सभी बच्चो को फैशन डिजाइनर प्राची त्रिपाठी द्वारा स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गयी | तो वही अपने सफल आयोजन को लेकर जानकारी दी शेड्स ऑफ़ इंडिया की डायरेक्टर सविता अरोड़ा व राखी तंवर ने |

तो वही कोर टीम के सदस्यों ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहाँ इस टीम मैं जुड़कर बहुत ख़ुशी हुई और यह समाज के लिए एक जुट होकर आवाज़ उठाते है और सामाजिक मुद्दों को उजागर करते है।मीडिया पार्टनर रहे पी न्यूज़ और ऑल नेशन न्यूज़ से डॉ नदीम अहमद ओर डॉ अलका सिंह। मीडिया पार्टनर को भी सम्मानित किया गया।
*डॉ नदीम अहमद*




