बहेड़ी। एक गांव की युवती की शादी शोहदे की धमकियों और अश्लील हरकतों के चलते टूट गई। शादी से कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें उसके होने वाले पति के मोबाइल पर भेज दीं, जिससे लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। इस घटना के बाद युवती और उसका परिवार दहशत में है, वहीं गांव में आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती की शादी बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव उनई चपटा निवासी युवक से आगामी 12 फरवरी को तय थी। इसी बीच ग्राम उल्हैतापुर निवासी सौरभ, जो अपने नाना मूलचंद के घर आता-जाता था, ने किसी तरह गांव के एक युवक से युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया।
अश्लील बातें, धमकियां और दबाव
आरोप है कि सौरभ लगातार युवती को फोन कर अश्लील बातें करता था। युवती के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने यहां तक कहा कि यदि युवती ने उससे शादी नहीं की तो वह मंडप से उठाकर ले जाएगा।
रिश्ता तुड़वाने की साजिश
आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर उसके होने वाले पति के मोबाइल पर भेज दीं। तस्वीरें मिलते ही लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। इस घटना से परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
पुलिस कार्रवाई
पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना नवाबगंज पुलिस ने आरोपी सौरभ और मूलचंद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




