बरेली में यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स व पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन

SHARE:

20–21 दिसंबर को बीएल एग्रो स्टेडियम में दिखेगा पैरा खिलाड़ियों का दमखम

बरेली। दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स एवं पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 20 और 21 दिसंबर को बरेली में किया जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता बीएल एग्रो स्टेडियम, मार्ग नंबर-5, परसाखेड़ा स्थित खेल मैदान में आयोजित होगी।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पैरा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रतियोगिता की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने के लिए शुक्रवार, को प्रेस वार्ता परसाखेड़ा स्टेडियम परिसर में आयोजित की गई

प्रेस वार्ता के दौरान श्री जे.पी. सिंह, चेयरमैन पावरलिफ्टिंग, पैरालिंपिक कमिटी ऑफ इंडिया एवं विशेष सदस्य, उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मीडिया को संबोधित करेंगे। वह प्रतियोगिता के उद्देश्यों, खिलाड़ियों की भागीदारी और पैरा खेलों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रण

आयोजक समिति की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता की कवरेज हेतु सभी समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि एवं छायाकारों को सादर आमंत्रित किया गया है।

प्रेरणा बनेंगे पैरा खिलाड़ी

यह चैंपियनशिप न सिर्फ खेल प्रतियोगिता है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि शारीरिक सीमाएं प्रतिभा और जज्बे को नहीं रोक सकतीं। पैरा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!