बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में इस्लामनगर में उग्र प्रदर्शन, पुतला फूंका

SHARE:

सुमित श्रीवास्तव/बदायूं । बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में देशभर में उठ रही आवाज़ के बीच बदायूँ जनपद के नगर पंचायत इस्लामनगर में भी जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इस दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और भारत सरकार से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की गई।

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने और पीड़ितों को सुरक्षा दिलाने की अपील की।

प्रदर्शन में संगठन के जिला, नगर और महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में इस्लामनगर में उग्र प्रदर्शन, पुतला फूंका

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!