सट्टेबाज बेखौफ, कानून खामोश! परसाखेड़ा चौकी क्षेत्र में अवैध जुए का जाल

SHARE:

बरेली। थाना सीबीगंज अंतर्गत परसाखेड़ा चौकी क्षेत्र में सट्टा और जुए का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। सूत्रों के अनुसार बंडिया और खना गोटिया गांवों में दिन-रात सट्टा-जुआ संचालित हो रहा है, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते सट्टेबाजों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि परसाखेड़ा चौकी पर तैनात सिपाही अरविंद और हरिओम का इन गांवों में नियमित आना-जाना बना रहता है। आरोप है कि लंबे समय से जारी इस अवैध गतिविधि के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई न होना कई गंभीर सवालों को जन्म दे रहा है।

एसएसपी के सख्त निर्देश भी बेअसर

जिले में अपराध और अवैध धंधों पर अंकुश लगाने को लेकर एसएसपी द्वारा लगातार सख्त निर्देश जारी किए जा रहे हैं, लेकिन परसाखेड़ा क्षेत्र में उनका असर दिखाई नहीं दे रहा। सूत्र बताते हैं कि दोनों सिपाही लंबे समय से एक ही चौकी पर जमे हुए हैं, जिससे सट्टेबाजों से उनकी नजदीकियों की चर्चाएं क्षेत्र में आम हो चुकी हैं।

चौकी इंचार्ज की कार्यशैली पर भी उठे सवाल

मामले में यह आरोप भी सामने आ रहे हैं कि सिपाहियों की कथित दबंगई के चलते चौकी इंचार्ज की भूमिका भी कमजोर पड़ गई है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि जब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक सट्टा-जुआ इसी तरह बेखौफ चलता रहेगा।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!