अटल जयंती पर महानगर में बूथ-बूथ श्रद्धांजलि, अधीर सक्सेना के नेतृत्व में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

SHARE:

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर नौ मंडलों में कार्यक्रम, संजय नगर बूथ 200 पर विशेष आयोजन

बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और भारतीय राजनीति के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के दिशा-निर्देशन में महानगर के सभी नौ मंडलों एवं प्रत्येक बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर अटल जी को श्रद्धांजलि दी गई।

इसी क्रम में भाजपा हरमिलाप मंडल के शक्ति केंद्र 16-बी, संजय नगर स्थित बूथ संख्या 200 पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि, विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की धरोहर

कार्यक्रम में महानगर के यशस्वी अध्यक्ष  अधीर सक्सेना ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने अटल जी के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचार, एक दृष्टि और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा थे।

अधीर सक्सेना ने कहा कि अटल जी ने देश को स्थिर, मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान किया। उनकी सरकार ने विकास, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई दिशा दी। चाहे विदेश नीति हो, परमाणु शक्ति के रूप में भारत की पहचान हो या लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती, अटल जी का योगदान स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।

“अटल जी का जीवन हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा”

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन त्याग, सिद्धांत और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है, जिस पर चलकर हर भाजपा कार्यकर्ता देश सेवा के संकल्प को मजबूत कर सकता है।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित नेता

कार्यक्रम में महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर),मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप,अजय चौहान,

पूर्व पार्षद बबलू पटेल,पार्षद प्रतिनिधि विवेक पटेल,

प्रमोद रघुवंशी,मंडल उपाध्यक्ष अक्कू पटेल,

सुनील सक्सेना,मंडल महामंत्री निखिल कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अटल जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रसेवा के पथ पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य अटल जी के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना और उनकी राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाना रहा।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!