बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही जिले में मतदाता बनने की जबरदस्त लहर देखने को मिल रही है। पंचायत निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण में करीब 95,714 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दावा प्रस्तुत किया है। इसके अलावा पांच हजार से अधिक मतदाताओं ने नाम संशोधन, जबकि 20 हजार से अधिक मामलों में नाम विलोपित करने को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।
घर-घर सत्यापन के बाद भी बढ़ी मतदाताओं की संख्या
पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत जिले में बीते दिनों मतदाता सूची का घर-घर जाकर गहन सत्यापन कराया गया। सत्यापन में जिले में मतदाताओं की संख्या 24 लाख से अधिक पाई गई।
इस दौरान तीन लाख से अधिक नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 2.74 लाख से अधिक लोग सत्यापन के दौरान नहीं मिलने पर सूची से हटाए गए। इसके बावजूद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया।
23 दिसंबर को जारी हुई अनंतिम सूची
23 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया था। इसके बाद 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गईं।
इन दावों में एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता बड़ी संख्या में शामिल हैं, वहीं कई ऐसे लोग भी सामने आए जिनके नाम पूर्व में सूची में शामिल नहीं हो सके थे।
तहसीलवार दावों की स्थिति
जिले की सभी तहसीलों से बड़ी संख्या में आवेदन सामने आए हैं सदर तहसील – 26,350 दावे (सबसे अधिक)
बहेड़ी तहसील – 16,213 दावे
नवाबगंज तहसील – 15,294 दावे
आंवला तहसील – 14,731 दावे
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




