खनन माफिया बेलगाम, अफसरों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश…डीएम की टीम पर हमला, 37 ट्रक सीज, 24 गिरफ्तार

SHARE:

बरेली। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चल रही प्रशासनिक सख्ती के बीच बहेड़ी थाना क्षेत्र में खनन माफिया का दुस्साहसपूर्ण चेहरा सामने आया है। डीएम द्वारा गठित जांच टीम पर ओवरलोड ट्रकों से हमला कर अफसरों को कुचलने की कोशिश की गई। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 37 ओवरलोड ट्रकों सहित 3 अन्य वाहन जब्त कर धारा 207 मोटर व्हीकल एक्ट में सीज कर दिए हैं, जबकि 42 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

डीएम की गठित टीम पर सुनियोजित हमला

घटना 14 जनवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की है। खान अधिकारी मनीष कुमार अपनी टीम के साथ ISTP जांच के लिए उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड बॉर्डर स्थित मुड़िया टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि टोल से पहले 40–45 ओवरलोड ट्रक बिना वैध खनन प्रपत्रों के गुजर रहे हैं। सूचना के आधार पर डीएम की गठित संयुक्त जांच टीम ने जब ट्रकों को रोकने का प्रयास किया, तो ट्रक चालकों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए जान से मारने की नीयत से वाहनों को अधिकारियों पर चढ़ा दिया।

अधिकारियों को कुचलने की कोशिश, उपनिरीक्षक घायल

जांच टीम में शामिल राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार, उप आबकारी निरीक्षक सुभाष चंद्र, यात्री एवं मालकर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति, उनके हमराह दिनेश कुमार सिंह, राहुल सिंह तोमर, उपनिरीक्षक कृष्णपाल और केशव कुमार बाल-बाल बचे। हमले में उपनिरीक्षक कृष्णपाल घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

24 वांछित गिरफ्तार, 37 ओवरलोड ट्रक जब्त

पुलिस ने 16 जनवरी 2026 को नवीन मंडी, कस्बा बहेड़ी क्षेत्र से 24 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 37 ओवरलोड ट्रक और 3 अन्य वाहन जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 में सीज किए गए।

इन ट्रक चालकों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

मुकदमे में जिन ट्रक चालकों के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं, उनमें शामिल हैंसलमान पुत्र इस्लाम (डोहरिया, भोजीपुरा),मोहम्मद कमर (गुडवारा, बहेड़ी),करन सिंह (जादौपुर, भोजीपुरा),चांद (महेशपुरा, सीबीगंज),मोहम्मद नसीम (करबा, शेरगढ़),कासिम (पचदौरा, भोजीपुरा),सुनील (करमपुर चौधरी, इज्जतनगर),विकास (तिलहर, शाहजहांपुर),भुज (मिर्जापुर रंजीत, बहेड़ी),साकिर (सुरला, भोजीपुरा),नाजिम (गुडवारा, बहेड़ी),राजेश (अनन्दीपुर, देवरनिया),दान सिंह पटेल (जहानाबाद, पीलीभीत),इमरान, निजाम, मुजीव, सलमान सहित अन्य।इसके अलावा अज्ञात वाहन स्वामी, हेल्पर और फील्डिंग करने वाले लोग भी नामजद अज्ञात अभियुक्त बनाए गए हैं।

प्राइवेट गाड़ियों से ‘फील्डिंग’ कराने का आरोप

मुकदमे में आरोप है कि सोहेल, अजहरुद्दीन, नियामुद्दीन, अनूप गुप्ता सहित कुछ लोग निजी वाहनों से फील्डिंग कर रहे थे। ये लोग ट्रक चालकों को इशारों में भगाने और अधिकारियों पर वाहन चढ़ाने के निर्देश दे रहे थे।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

सभी आरोपियों के खिलाफ उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4/21
भारतीय न्याय संहिता 2023 की सुसंगत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!