27 जनवरी से सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय
बरेली। जनपद में शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड का प्रभाव सामान्य होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के समय में किए गए अस्थायी बदलाव को समाप्त कर दिया है। अब कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालय अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. विनीता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 27 जनवरी 2026 से विद्यालयों का संचालन प्रातः 09:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक किया जाएगा। इससे पूर्व अत्यधिक ठंड को देखते हुए विद्यालयों का समय प्रातः 10:00 बजे से निर्धारित किया गया था।
स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया था फैसला
शीतलहर के दौरान छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को देखते हुए समय में परिवर्तन किया गया था। अब मौसम सामान्य होने के कारण पुराने आदेशों को अवक्रमित (निरस्त) करते हुए यह निर्णय लिया गया है।
कड़ाई से अनुपालन के निर्देश
डीबीईओ ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला सूचना अधिकारी को जनहित में यह सूचना समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




