वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, बरेली में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन

SHARE:

आज दिनांक 24.01.2026 को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, बरेली में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी प्रोफेसर दीपा अग्रवाल के द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में सर्वप्रथम नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनेक महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया, इस प्रतियोगिता में महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर द्वितीय स्थान एवं राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर की कविता सागर प्रथम स्थान पर, खंडेलवाल कॉलेज के अभय सिंह द्वितीय स्थान पर एवं रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रगति तृतीय स्थान पर रही। इसके बाद रील / वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बरेली कॉलेज, बरेली के रोहन यादव ने प्रथम स्थान , वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली की मंजू ने द्वितीय एवं रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के मोहम्मद इनम खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल के तौर पर बरेली कॉलेज, बरेली की प्रोफेसर नवनीत कौर आहूजा , प्रोफेसर रविंद्र बंसल एवं सेवानिवृत्ति संस्कृत विभाग की विभाग प्रभारी, डॉक्टर अनीता त्यागी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर सुधीर चौहान द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा की गई । संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या के संरक्षण में संपन्न हुआ इस अवसर पर महाविद्यालय के समक्ष शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

प्राचार्य

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली।

Bareilly Post
Author: Bareilly Post

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!