पद्म पुरस्कार 2026 का ऐलान…दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत 5 को पद्म विभूषण

SHARE:

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कर दी गई है। इस वर्ष कुल 131 हस्तियों को पद्म सम्मानों से नवाजा जाएगा। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। कला, साहित्य, शिक्षा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, खेल और सामाजिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में योगदान देने वालों को यह सम्मान दिया जाएगा।

 पद्म विभूषण पाने वाले 5 नाम

इस वर्ष देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण जिन 5 विशिष्ट हस्तियों को दिया जाएगा, वे हैं।

1- दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (कला) मरणोपरांत

भारतीय सिनेमा को दशकों तक नई ऊंचाई देने वाले दिग्गज अभिनेता

2- के. टी. थॉमस (सार्वजनिक जीवन) केरल

3 सुश्री एन. रजम (कला) उत्तर प्रदेश

4- पी. नारायणन (साहित्य एवं शिक्षा) केरल

5-दिवंगत वी. एस. अच्युतानंदन (सार्वजनिक जीवन) मरणोपरांत, केरल

कुल पद्म पुरस्कारों का ब्योरा

पद्म विभूषण: 5

पद्म भूषण: 13

पद्मश्री: 113

महिला पुरस्कारार्थी: 19

विदेशी / NRI / OCI वर्ग: 6

मरणोपरांत सम्मान: 16

एक “डुओ केस” को एक ही पुरस्कार के रूप में गिना गया है।

कब और कैसे मिलेगा सम्मान?

पद्म पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में मार्च-अप्रैल 2026 के दौरान आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा।

पद्म पुरस्कार केवल सम्मान नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट योगदान की मुहर हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सहित अन्य विशिष्ट हस्तियों को मिला यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!