अब पानी भी भरोसे के काबिल नहीं! यूपी में 159 मिनरल वाटर कंपनियों पर ताला

SHARE:

शाहजहांपुर, रामपुर सहित कई जिलों में पानी के सैंपल फेल, बैक्टीरिया और रसायन पाए गए

बरेली। अब बोतलबंद पानी भी सुरक्षित नहीं रहा। उत्तर प्रदेश में मिनरल वाटर की गुणवत्ता को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लखनऊ, शाहजहांपुर, रामपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों की 159 मिनरल वाटर पैकेजिंग कंपनियों के उत्पाद लैब जांच में असुरक्षित और अधोमानक पाए गए हैं, जिसके बाद शासन ने इन सभी की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

जांच में मिले खतरनाक बैक्टीरिया

शाहजहांपुर स्थित मां दुर्गा मिनरल वाटर प्लांट (गुलरिया) के सैंपल में हानिकारक बैक्टीरिया पाए गए, जिससे पानी को मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना गया। वहीं रामपुर की ग्लोबल ब्रांड और निर्मल नीर समेत कई कंपनियों के पानी एफएसएसएआई मानकों पर खरे नहीं उतरे।

स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार जांच में कई ब्रांड्स के पानी में रसायनिक और माइक्रोबायोलॉजिकल मानकों का उल्लंघन पाया गया है, जिससे पेट संक्रमण, उल्टी-दस्त समेत गंभीर बीमारियों की आशंका बनी रहती है।

अफसरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विशेष अभियान चलाकर सैंपलिंग की जाए,दोषी कंपनियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।दो दिन के भीतर सभी मिनरल वाटर कंपनियां अपने मौजूदा स्टाफ का पूरा विवरण FSDA को दें।

ये ब्रांड जांच में फेल

मां दुर्गा मिनरल वाटर, अमृत पियो, निर्मल धारा,ओजोन मिन फ्लेवर पानी, ग्लोबल ब्रांड, निर्मल नीर,सैनिक एक्वा, आक्सी ब्रांड, एक्वा फ्रेश, एक्वा ऐश, एम्बा यूएस, एम्बा बोट,हेल्दी एरा, न्यू गंगाजल पाउच,एक्वा सीआईए, सांई नीर सहित 159 कंपनियों के मिनरल वाटर की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!