10-15 बाइक सवार युवकों ने स्कूटी सवार को पीटा ईंट-पत्थर और बेल्ट से हमला
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास देर रात शराब के नशे में धुत युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या 10 से 15 बताई जा रही है, जो बाइक से आए थे, पीड़ित को बेल्ट, ईंट और पत्थरों से बेहरमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना सुभाषनगर क्षेत्र के करगैना पुलिस चौकी के पास रहने वाले शिवा सिंह तोमर पुत्र मुकेश सिंह तोमर ने बताया कि वह 27 जनवरी की रात करीब 10 बजे सुभाषनगर से खाना खाकर दोस्त के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में बदायूं रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दुकान से सामान लेने के लिए रुका था। इसी दौरान बाइकों से आए 10-15 युवका, जो शराब के नशे में थे वहां पहुंचे। इनमें साहिल पंडित नाम का युवक भी शामिल था, जिसे पीड़ित पहले से जानता है। युवकों ने कहा ” आज किस से लड़ने का मन है” और अकेला देखकर उसकी ओर बढ़ गए।
पीछे से पकड़कर गिराया बेहरमी से पीटा
पीड़ित ने बचने के लिए स्कूटी से भागने की कोशिश की, लेकिन साहिल पंडित ने पीछे से पकड़ लिया। स्कूटी डिवाइडर से टकराकर टूट गई और पीड़ित सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने बेल्ट, इंट और पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। हमले में पीडित गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीसीटीवी कैमरे देख जान से मारने की धमकी
पीड़ित किसी तरह अपने आप को बचाने के लिए पेट्रोल पंप की तरफ भागा, लेकिन वहां भी आरोपी उसे मारने पर आमादा रहे। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने अपनों जान का खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




