आज दिनांक 30.01.2026 को बरेली कॉलेज, बरेली में मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं
निर्णायक मंडल में अजीत कुमार सिंह पी.टी.ओ. परिवहन विभाग, प्रोफेसर डॉ अनुपमा मेहरोत्रा, प्राचार्य साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली, एवं प्रोफेसर डॉ मनीषा राव, वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बरेली ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिताओं में बरेली मंडल के चारों जनपदों- पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर एवं बरेली के जनपद स्तर पर विजयी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बरेली मंडल की टीम ने प्रथम, शाहजहांपुर जनपद की टीम ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान बदायूं जनपद की टीम ने प्राप्त किया। इसके पश्चात भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर बदायूं जनपद के कुणाल शर्मा, द्वितीय स्थान पर शाहजहांपुर की अलवीरा यासीन खान तथा तृतीय स्थान पर बरेली मंडल की कविता सागर रही। इसके बाद रील / वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बरेली जनपद के रोहन यादव ने प्रथम स्थान , बदायूं जनपद की उपासना ने द्वितीय स्थान एवं शाहजहांपुर की आराधना कालरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश राय जी के सहयोग से कराया गया। समस्त कार्यक्रम क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर सुधीर चौहान संरक्षण एवं प्रोफेसर दीपा अग्रवाल प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली के निर्देशन में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली की सड़क सुरक्षा एवं यातायात समिति प्रोफेसर अनुभूति, डॉक्टर पंकज अग्रवाल एवं श्री प्रद्युमन कुमार एवं प्रोफेसर संध्या सक्सेना बरेली कॉलेज, बरेली से डॉ. अरविंद गंगवार एवं डॉ. जसपाल सिंह ने सहयोग किया।
- प्राचार्य
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली।




