बरेली। जनपद बरेली में GST की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के जरिए करोड़ों की हेराफेरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश शर्मा को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में करीब 20 करोड़ रुपये की फर्जीवाड़े की बात कबूल की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई फर्जी फर्में खड़ी कीं, जिनके माध्यम से फर्जी बिलिंग कर अवैध रूप से GST की ITC प्राप्त की जाती थी। इस तरीके से सरकार के राजस्व को भारी चूना लगाया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से योजनाबद्ध तरीके से फर्जी फर्मों के जरिए लेनदेन दिखाकर करोड़ों रुपये का गबन कर रहा था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, फर्जी फर्मों और बैंक खातों की गहन जांच में जुट गई है।.बिथरी चैनपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ी बरामदगी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




