रमजान की इबादत और होली के रंग, बरेली में फिर सजेगा सौहार्द का संगम

SHARE:

बरेली। शहर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल इस बार फिर देखने को मिलेगी। होली और पवित्र माह-ए-रमजान लगातार तीसरी बार एक साथ पड़ रहे हैं। एक ओर मुस्लिम समुदाय रोज़ा रखकर खुदा की इबादत करेगा, तो दूसरी ओर हिन्दू समुदाय सौहार्द और भाईचारे के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर होली का पर्व मनाएगा।

दोनों प्रमुख त्योहारों के एक साथ पड़ने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए शहर को करीब छह सेक्टरों में बांटने की तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर रणनीति तय करने के लिए अगले सप्ताह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।

तीसरी बार बना अनोखा संयोग

जिस तरह सर्दी, गर्मी और बारिश का अपना संयोग होता है, उसी तरह इस बार भी लगातार तीसरी बार रमजान और होली का पर्व साथ-साथ आ रहा है। इस वर्ष 18 फरवरी से 19 मार्च तक पवित्र माह-ए-रमजान रहेगा, जो पूरे 30 दिन का होगा। वहीं 4 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा।

पिछले वर्षों में रमजान की अवधि

2024 : 11 मार्च से 9 अप्रैल

2025 : 2 मार्च से 31 मार्च

2026 : 18 फरवरी से 19 मार्च

होली की तिथियां

2024 : 25 मार्च

2025 : 14 मार्च

2026 : 4 मार्च

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

प्रशासन द्वारा संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सिविल डिफेंस, समाजसेवियों और स्थानीय गणमान्य लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा। तहसील स्तर तक शांति समिति की बैठकें कराने की तैयारी है। जरूरत पड़ने पर ड्रोन कैमरों और आधुनिक तकनीक के जरिए निगरानी की जाएगी।

कलेक्ट्रेट के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि“अगले सप्ताह डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सेक्टर विभाजन और आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई जाएगी।”

भाईचारे की परंपरा बरकरार

शहर में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दोनों समुदाय एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएंगे। रमजान की पाक फिजाओं के बीच होली के रंग बरेली की सांझी संस्कृति को और मजबूत करेंगे।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!