डर के साये में युवक पहुंचा थाने… बोला“साहब… मेरी पत्नी फौजी प्रेमी के साथ मेरी हत्या न करा दे”

SHARE:

बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी के कथित प्रेम संबंधों को लेकर उसे लगातार गालियां दी जा रही हैं और जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।

बिजौरिया निवासी बंटी उर्फ आनंद प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी के चलते उसके ससुर आए दिन फोन कर उसे व उसके माता-पिता को गालियां देते हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पत्नी के प्रेम संबंधों का आरोप

तहरीर में युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के पिछले दो वर्षों से पीलीभीत जिले के थाना जहानाबाद क्षेत्र के खुंडारा निवासी एक फौजी से प्रेम संबंध हैं। आरोप है कि उक्त फौजी, जिसका नाम आर्येंद्र उर्फ अरविंद बताया गया है, फिलहाल पत्नी के मायके में रह रहा है। युवक का दावा है कि उसकी पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश कर सकती है, जिससे उसे गंभीर खतरा बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज द्वारा तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!