बरेली। प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत राजेश कुमार वर्मा को बरेली का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मौजूदा सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफा देने के बाद उनको निलंबित कर दिया गया था तब से यह पद खाली हो गया था, जिसे अब तत्काल प्रभाव से भर दिया गया है।
अब तक नगर मजिस्ट्रेट, जालौन के पद पर तैनात रहे राजेश कुमार वर्मा को बरेली जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले वर्मा से शहर में कानून-व्यवस्था, अतिक्रमण, राजस्व और शहरी प्रशासन से जुड़े मामलों में प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है।
तबादला सूची में कई अहम नाम
शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार जालौन के नगर मजिस्ट्रेट रहे राजेश कुमार वर्मा अब बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट बने वहीं प्रयागराज, गोण्डा, मथुरा और महराजगंज में भी अधिकारियों के दायित्व बदले गए
प्रशासनिक स्तर पर यह फेरबदल व्यवस्थाओं को और चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम माना जा रहा है
प्रशासनिक हलकों में हलचल
बरेली जैसे बड़े शहर में सिटी मजिस्ट्रेट की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। ऐसे में नए सिटी मजिस्ट्रेट की तैनाती को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है।अब देखना होगा कि राजेश कुमार वर्मा बरेली में अपनी नई जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं और शहर की व्यवस्थाओं में क्या बदलाव देखने को मिलता है।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




