बरेली। जनपद में प्रतिबंधित चाईनीज और शीशा लेपित मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली और थाना किला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कुल 12 अदद मांझे की चरखियां और उन्हें तैयार करने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।
सराय खाम में बिक्री की फिराक में पकड़ा गया युवक
थाना कोतवाली पुलिस ने सराय खाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अनस पुत्र अनीस (30 वर्ष) निवासी सराय खाम को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 04 अदद चाईनीज मांझे की चरखियां बरामद की गईं, जिनका कुल वजन लगभग 1896 ग्राम पाया गया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे चाईनीज मांझा बेचता था।
बाकरगंज में मांझा निर्माण का अड्डा पकड़ा
थाना किला पुलिस ने बाकरगंज क्षेत्र में प्याले शाह बाबा की मजार के पीछे छापेमारी कर शीशा लेपित मांझा तैयार करते हुए दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवाब रेहान पुत्र अब्दुल वाहिद खान (40) और फैज पुत्र वसीम (25) निवासी बाकरगंज के रूप में हुई है।
मौके से, 6 अदद काला शीशा लेपित मांझा, 2 अदद भूरा शीशा लेपित मांझा
शीशा पाउडर, बोरिक, ईशागोल, मैदा, काजल, रंग सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।
प्रतिबंध और कानून की जानकारी होने के बावजूद कर रहे थे कारोबार
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों को यह जानकारी थी कि शीशा लेपित और चाईनीज मांझा एनजीटी के आदेशों के तहत प्रतिबंधित है। इसके बावजूद वे इसे तैयार कर ऊंचे दामों पर बेच रहे थे।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 223/285/291/293 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित मांझा मानव जीवन, पशु-पक्षियों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




