फरीदपुर में सरेआम जानलेवा हमला, SSP दफ्तर पहुंचा पीड़ित

SHARE:

बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र में सड़क पर खुलेआम जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित विनोद राठौड़ ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई।

पीड़ित के अनुसार, फरीदपुर बाजार के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने अचानक उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। हमले के पीछे कारण बताया गया कि उन्होंने तेली समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और विरोध प्रदर्शन पर आपत्ति जताई थी।

प्रार्थना पत्र में ओमेंद्र सिंह, सौरभ, अधिराज सिंह उर्फ बिट्टू समेत कई लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया है कि गाड़ी तोड़ी गई, जान से मारने की कोशिश हुई और मोबाइल व ₹5000 लूट लिए गए।

पीड़ित का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मजबूर होकर उन्हें एसएसपी दफ्तर आना पड़ा।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!