सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से गाली-गलौज, धमकी और उगाही

SHARE:

फरीदपुर (बरेली)। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर समाज को बदनाम करने, धमकी देने और उगाही का मामला सामने आया है। अधिवक्ता ओमेंद्र सिंह चौहान की शिकायत पर थाना फरीदपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोप है कि विनोद राठौर नामक व्यक्ति ने फर्जी प्रोफाइल के जरिए आपत्तिजनक पोस्ट, अभद्र टिप्पणियां और धमकियां दीं, साथ ही फोन पर पैसे की मांग भी की। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे सामाजिक तनाव की स्थिति बनी।

पुलिस ने ऑडियो-वीडियो साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!