बूथ पर सजग रहकर अपने वोट की रक्षा करें-समाजवादी साथी: शमीम खाँ सुल्तानी  

SHARE:

कैंट विधानसभा की 39 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, फॉर्म-7 को लेकर सपा अलर्ट

बरेली। भाजपा द्वारा प्रदेशभर में कथित तौर पर फर्जी तरीके से जमा कराए जा रहे फॉर्म-7 को लेकर समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में सोमवार को सपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में फरवरी माह की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पूरी सतर्कता बरतने की अपील की गई। बैठक में प्रमुख रूप से कैंट विधानसभा क्षेत्र की 39 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।

भाजपा वोट कटवाने की साजिश कर रही: शमीम सुल्तानी

महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि भाजपा सत्ता के दबाव में समाजवादी पार्टी के वोट बैंक को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है।उन्होंने कहा“हमारे पास लगातार शिकायतें आ रही हैं कि बूथों पर दबाव बनाकर वोट कटवाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में हमारे सभी जिम्मेदार साथी पूरी सजगता के साथ अपने-अपने बूथ पर डटे रहें और भाजपा के मंसूबों को नाकाम करें।”उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कैंट विधानसभा को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करने का आह्वान किया।

2027 की लड़ाई ‘करो या मरो’ की होगी: प्रवीण सिंह ऐरन

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा “अगर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है तो हमें जनपद की हर सीट पर जीत दर्ज करनी होगी। इसके लिए ‘करो या मरो’ की रणनीति अपनाकर भाजपा को चारों खाने चित करना होगा।”

SIR के बहाने मतदाताओं को उलझाया जा रहा: इंजीनियर अनीस अहमद

अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद ने कहा“भाजपा नहीं चाहती कि हमारे लोग अपने वोट का इस्तेमाल करें। SIR के नाम पर मतदाताओं को कई प्रक्रियाओं में उलझाया जा रहा है। हमें फॉर्म-6 पर विशेष जोर देना होगा।”नगर निगम से सड़क तक सपा जनता की लड़ाई लड़ रही: राजेश अग्रवाल

शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा “हम नगर निगम में टैक्स समेत जनहित के तमाम मुद्दों पर जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार के पास समाज को बांटने के अलावा कोई ठोस काम नहीं है।”

नफरत के एजेंडे को खत्म करना होगा: डॉ. अनीस बेग

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि प्रेम और सद्भाव की राजनीति के लिए समाजवादियों को आगे आना होगा और भाजपा के नफरत फैलाने वाले एजेंडे को समाप्त करना होगा।

कैंट विधानसभा की 39 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

बैठक के पश्चात कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति ने कार्यकारिणी की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत और उत्साहवर्धन किया गया।

प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष: हरिओम प्रजापति

उपाध्यक्ष: दानिश अज़हर, डॉ. सी.पी. आर्या, सुशील यादव, गीता राणा, ताज़ खान, राजीव सक्सेना, मुजाहिद खान, गौरी शंकर पाल, दानिश हसन, नंद किशोर यादव, अजय शर्मा, पंकज कुमार वाल्मीकि, मनोज कुमार वाल्मीकि ,महासचिव: इश्तियाक अहमद सकलैनी कोषाध्यक्ष: महेंद्र विक्रम सिंह (अन्य सचिव एवं सदस्यगणों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।)

बैठक में रहे प्रमुख रूप से मौजूद

पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सक्सेना, सूरज यादव, सपा पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, महिला सभा, अल्पसंख्यक सभा, छात्र सभा, अधिवक्ता सभा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!