“नेताओं की पहुंच” का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी, जेल से नाम निकलवाने का फर्जी खेल

SHARE:

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र से ठगी, अवैध वसूली और धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि खुद को “बड़े नेताओं का करीबी” बताने वाले युवक ने उसके पति को मुकदमे से निकलवाने का झांसा देकर 1 लाख 48 हजार रुपये हड़प लिए और अब पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पीड़िता श्रीमती लीलावती पत्नी देवाराम उर्फ बंटी, निवासी ग्राम कांधरपुर, के अनुसार उनके पति के खिलाफ थाना कैंट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी का दबाव था। इसी दौरान उनकी मुलाकात तरुण सिंह नामक युवक से हुई, जिसने दावा किया कि वह राजनीतिक पहुंच के बल पर मुकदमे से नाम निकलवा देगा।

आरोप है कि आरोपी के झांसे में आकर 4 सितंबर 2025 को 50 हजार रुपये UPI के जरिए ट्रांसफर किए गए। बाद में काम न होने पर आरोपी ने और पैसे मांगे और धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए गए तो पति के साथ-साथ साले को भी जेल भिजवा देगा। डर के चलते अलग-अलग तारीखों में कुल 1,48,000 रुपये आरोपी के खाते में भेजे गए।

पीड़िता का कहना है कि अब उनके पति जेल में हैं, जबकि आरोपी न पैसे लौटा रहा है और न ही धमकियां बंद कर रहा है। उल्टा अब 2 लाख रुपये और मांगते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!