यूपीआई साइबर ठगी का शिकार हुआ खाताधारक, खाते से उड़ाए 1.32 लाख रुपये

SHARE:

बिना ओटीपी,मैसेज के दो दिन में तीन ट्रांजैक्शन

बरेली। जनपद में साइबर ठगों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। थाना किला क्षेत्र निवासी एक युवक के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी, मैसेज या ई-मेल सूचना के 1 लाख 32 हजार रुपये की साइबर ठगी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी
से शिकायत की है। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कटघर मोहल्ला निवासी जफरूल हक पुत्र अब्दुल हक ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। आरोप है कि 1 सितंबर 2025 को उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से दो बार में 1 लाख रुपये, जबकि 2 सितंबर 2025 को 32 हजार रुपये अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा निकाल लिए गए। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान पीड़ित को किसी प्रकार का ओटीपी, मैसेज या ई-मेल अलर्ट तक प्राप्त नहीं हुआ।
पीड़ित के अनुसार, लेन-देन की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल बैंक को सूचित किया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत संख्या 23109250146166 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बैंक अथवा बैंक अधिकारियों की ओर से भी उसे किसी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे साइबर ठग आसानी से खाते से धनराशि निकालने में सफल हो गए। पीड़ित ने मांग की है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व साइबर ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धनराशि की बरामदगी कराई जाए। मामले को लेकर साइबर अपराध को लेकर एक बार फिर बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था और उपभोक्ताओं की सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उसके बाद पीड़ित ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत की जिसके बाद थाना किला मे पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!