कोड सिग्नल पर खुला राज! हाईवे ढाबे में चल रहा था सीक्रेट सेक्स रैकेट, पुलिस की साइलेंट रेड में 6 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

SHARE:

बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित अपना ढाबा की आड़ में चल रहे संगठित देह व्यापार के गोरखधंधे का भोजीपुरा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हाईवे पुलिस और भोजीपुरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ढाबे के कमरों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़े ढाबा संचालक समेत 03 पुरुष और 03 महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। कुल 07 लोगों की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया है।

ट्रक चालकों और राहगीरों को बनाया जा रहा था शिकार

पुलिस जांच में सामने आया है कि हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों, वाहन चालकों और राहगीरों को टारगेट कर ढाबे के पीछे बने कमरों में खुलेआम देह व्यापार कराया जा रहा था। ग्राहक सीधे ढाबे पर पहुंचते, सौदा तय होते ही उन्हें पीछे बने कमरों में भेज दिया जाता था। यह पूरा गोरखधंधा लंबे समय से बेखौफ तरीके से संचालित किया जा रहा था, लेकिन अब पुलिस की सख्त कार्रवाई में इसकी परतें खुल गईं।

संचालक की शह पर चल रहा था पूरा नेटवर्क, मालिक भी साझेदार

पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। गिरफ्तार ढाबा संचालक कुंवरपाल यादव की शह पर यह पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था। महिलाओं को फोन कर बुलाया जाता था और हर ग्राहक से मिलने वाली रकम में ढाबा संचालक और ढाबा मालिक दोनों की तय हिस्सेदारी रहती थी।

पुलिस के मुताबिक, ढाबा मालिक गजेन्द्र सिंह भी इस अवैध धंधे में बराबर का भागीदार है, जो छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

500 से 2000 रुपये तक का सौदा, कमीशन सिस्टम से चलता था धंधा

गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को बताया कि हर ग्राहक से 500 से 2000 रुपये तक लिए जाते थे। जो ग्राहक ढाबा संचालक के माध्यम से आते थे, उसमें उसका कमीशन तय था। जो ग्राहक महिलाएं खुद लेकर आती थीं, उसमें भी ढाबे को हिस्सा देना अनिवार्य था यानी पूरा सिस्टम कमीशन बेस्ड नेटवर्क पर चल रहा था, जिसमें ढाबा केवल खाने-पीने की जगह नहीं बल्कि देह व्यापार का अड्डा बन चुका था।

छापे में भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस ने मौके से एक स्कूटी,एक मोटरसाइकिल,07 मोबाइल फोन,2200 रुपये नकद,कास्मेटिक का सामान,इस्तेमाल किए गए और नए निरोध बरामद किए हैं। बरामदगी से साफ है कि ढाबा पूरी तरह से अवैध गतिविधियों का केंद्र बन चुका था।

फरार ढाबा मालिक की तलाश तेज, जल्द गिरफ्तारी का दावा

मुख्य आरोपी ढाबा मालिक गजेन्द्र सिंह मौके से फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जाएगा।

हाईवे पर गंदे धंधों के खिलाफ पुलिस का सख्त अल्टीमेटम

सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने बताया कि“हाईवे किनारे चल रहे अवैध और अनैतिक धंधों पर अब सख्ती की जाएगी। देह व्यापार जैसे संगीन अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई हाईवे पर चल रहे गंदे धंधों के खिलाफ बड़ी चेतावनी है और आगे भी ऐसे ठिकानों पर अभियान जारी रहेगा।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!