कैनविज घोटाला: गुलाटी पर ठगी की एफआईआर की झड़ी, करोड़ों डकारकर फरार

SHARE:

बरेली। कैनविज सेल्स एंड मार्केटिंग कम्पनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ ठगी के मामलों का पेंडोरा बॉक्स खुलता जा रहा है। अलग-अलग थानों और न्यायालयों में दायर प्रार्थना पत्रों के अनुसार गुलाटी पर करोड़ों रुपये की ठगी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ितों का कहना है कि पैसा लेने के बाद आरोपी भूमिगत हो गया, जबकि पुलिस से शिकायत के बावजूद कई मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई।

छोटा निवेश, बड़ा जाल: 5 लाख से 38 लाख तक फंसे लोग

कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमों के अनुसार विक्रम कुमार मौर्य (मीरगंज) से लगभग 5 लाख रुपये का निवेश कराया गया,दिलीप कुमार व उनके परिवार (इज्जतनगर) से 5.50 लाख रुपये,सुनील कुमार सिंह व उनकी पत्नी से 38 लाख रुपये ,इनके अलावा 121 से अधिक निवेशकों द्वारा करोड़ों रुपये लगाने का दावा किया गया है। पीड़ितों का कहना है कि कैनविज कम्पनी ने मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाया।

व्हाट्सएप कॉलिंग से धमकी, आमने-सामने मिलने से इनकार

प्रार्थना पत्रों में यह भी आरोप लगाया गया है कि कन्हैया गुलाटी अब केवल व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए संपर्क करता है। रुपये वापस मांगने पर वह कथित रूप से गाली-गलौज करता है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है। सामने आकर मिलने से साफ इनकार करता है। पीड़ितों के मुताबिक आरोपी लगातार मोबाइल बदलता रहा और अंततः फरार हो गया।

पुलिस तक पहुंचे पीड़ित, फिर भी एफआईआर नहीं

लगभग सभी प्रार्थना पत्रों में एक जैसी बात सामने आई थाना बारादरी पुलिस को व्यक्तिगत तहरीरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र,स्पीड पोस्ट से शिकायत

इसके बावजूद कई मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे मजबूर होकर पीड़ितों को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

तीन करोड़ से ज्यादा की ठगी का दावा

अदालत में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, गुलाटी पर लगभग तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है। पीड़ितों का कहना है कि यदि सही तरीके से जांच हुई तो ठगी की रकम इससे कहीं ज्यादा निकल सकती है।

पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल

लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद भी समय रहते सख्त कार्रवाई न होना पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करता है। जानकारों का कहना है कि यदि शुरुआती मामलों में ही ठोस कदम उठाए जाते, तो इतने बड़े पैमाने पर लोग ठगी का शिकार न होते।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!