पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो शातिर अपराधी दबोचे…पैर में गोली लगने से घायल हुए, चोरी की बाइक, लूटे मोबाइल और अवैध तमंचे बरामद

SHARE:

बरेली। थाना भमोरा पुलिस ने चोरी और लूट की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से स्वस्थ होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

अंडरपास के पास घेराबंदी, पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में बाइक चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल दो संदिग्ध बदमाश रम्पुरा बुजुर्ग अंडरपास के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की।

जैसे ही पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया।

हथियार, चोरी की बाइक और लूट का सामान बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में आपराधिक सामग्री बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से, दो तमंचे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, लूट की वारदात से जुड़े दो मोबाइल फोन सहित कुल चार मोबाइल, दो चोरी की बाइक बरामद की गई हैं।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम, जफर उर्फ जफरुद्दीन, पुत्र कासिम, निवासी वैकुंठापुर, थाना भोजीपुरा, सुदामा उर्फ केशव दिवाकर, पुत्र ओमप्रकाश, निवासी धनेरा, थाना नवाबगंज, हाल पता करमपुर चौधरी, थाना इज्जतनगर बताया है। दोनों के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया “जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। चोरी और लूट जैसी घटनाओं में शामिल अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!