शौच करने गई बुजुर्ग महिला को उठा ले गया बाघ, क्षत विक्षत शव मिला

SHARE:

वन विभाग ने किया इंकार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पीलीभीत / न्यूरिया। आज सुबह तड़‌के घर से खेतों में सोच करने गई एक बंगाली महिला को बाघ जंगल में उठा ले गया उसका अधखाया शव बरामद किया गया है, हालांकि वन विभाग इससे इंकार कर रहा है. बन विभाग के अनुसार महिला का शव जंगल क्षेत्र में मिला है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत किसी वन्यजीव के हमले में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल है।

पीटीआर की महोफ रेंज के जंगल में उत्तराखंड की सुई रेंज सीमा पर बुधवार सुबह थाना न्यूरिया क्षेत्र को महोफ निवासी बुजुर्ग महिला पारूल राय 65 वर्ष पत्नी सुकुमार राय सुबह तड़के सामने खेतों में शौच करने गई थी, बताते हैं कि इसी बीच एक बार उसे उठाकर जंगल में ले गया और

उसे अपना निवाला बना लिया, महिला के कई घंटे बाद तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तब करीब जंगल में 60 मीटर दूर उस का क्षत-विक्षत शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण बाघ के हमले की

ग्रामीणों के आक्रोश से बचने को वन विभाग झाड़ लेता है पल्ला

पीलीभीत। थाना न्यूरिया के ग्राम महोफ में आज सुबह बाघ के हमले में एक और महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी, लेकिन वन विभाग ने अभी तक इसी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है की एक बार कई दिन से क्षेत्र में दिखाई दे रहा था जिसकी सूचना स्थानीय अधिकारियों को दी गई थी लेकिन उन्होंने लापरवाही बरतते हुए कोई ध्यान नहीं दिया, जिस कारण यह घटना घटित हुई अगर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी त्वरित कार्रवाई करते तभी हमले को बचाया जा सकता था लेकिन निगरानी का राग अलाप कर वन विभाग के कर्मचारी खुद जिम्मेदारी से बच जाते हैं। उनका कहना है कि यह घटना बाघ के हमले में ही हुई है।

आशंका जता रहे हैं। हालांकि महिला की मौत बाघ के हमले से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना के बाद वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है।

समाचार लिखे जाने तक बन विभाग के किसी अधिकारी ने बाघ के हमले की पुष्टि नहीं की है। वन विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!