नियमों को ठेंगा दिखा रहा नया बारातघर?रात 3:30 बजे तक गूंजता रहा डीजे, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

SHARE:

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र स्थित करगैना ग्राम पंचायत में हाल ही में बने एक नए बारातघर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि मंगलवार रात आयोजित शादी समारोह में डीजे सुबह करीब 3:30 बजे तक बजता रहा, जबकि सुप्रीम कोर्ट और उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर और डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध है।स्थानीय निवासियों ने इसे खुलेआम नियमों की अनदेखी बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं।

 पूरी रात गूंजती रही तेज आवाज

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तेज ध्वनि में बज रहे डीजे से आसपास के घरों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पूरी रात परेशान रहे। कई लोगों ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। काफी शिकायतों के बाद देर रात लगभग 3:30 बजे डीजे बंद कराया गया।

 अवैध निर्माण और खनन का भी आरोप

मामला केवल ध्वनि प्रदूषण तक सीमित नहीं है। ग्रामीणों ने बारातघर के निर्माण पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।आरोप है कि बारातघर ग्राम समाज की जमीन और मार्ग पर कब्जा कर बनाया गया है। निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर मिट्टी का भराव किया गया। ग्रामीणों का दावा है कि इस मिट्टी के लिए अवैध खनन किया गया हो सकता है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बारातघर संचालक का बदायूं रोड पर भी एक अन्य मैरिज हॉल संचालित है।

“पुलिस जेब में है” चर्चा तेज

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारातघर संचालक खुलेआम यह कहते फिरते हैं कि “सुभाष नगर और कैंट पुलिस उनकी जेब में है।”इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन क्षेत्र में इसको लेकर नाराजगी और चर्चा तेज है।

क्या कहते हैं नियम?

सुप्रीम कोर्ट और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर/डीजे प्रतिबंधित हैं।उल्लंघन पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम लागू होते हैं।इसके बावजूद देर रात तक डीजे बजने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

 थाना प्रभारी का पक्ष

थाना सुभाष नगर प्रभारी जितेंद्र कुमार ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है“डीजे होटल के अंदर बज रहा था। हमें भी निमंत्रण दिया गया था। यह कहना कि हमने किसी शिकायत को नजरअंदाज किया, गलत है। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।”

बढ़ता आक्रोश, जांच की मांग

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया गया तो भविष्य में भी इस तरह की घटनाएं दोहराई जाएंगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध निर्माण की जांच हो,ध्वनि प्रदूषण नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए,अवैध खनन के आरोपों की भी जांच हो।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!